वैज्ञानिक सोच
असली वेदान्त का ज्ञाता संसार से प्रभावित नहीं होता उसकी स्थिति गूंगे के मिठाई खाने जैसी होती है कोई वर्णन नहीं आनन्द अपार लेकिन वर्णन 0 जिसमें विचार हैं, लक्ष्य हैं, पर्पस हैं वो कुछ भी हो वेदान्ती तो नहीं है वेदान्त में स्थिर तो नहीं है में खुद वेदान्त में स्थिर नहीं होना चाहता और इसपर खुलकर कह रहा हूँ तो फिर कुछ प्रचन्ड ज्ञानियों को रोज झूठ बोलने की क्या जरूरत पडती रहती है ??? में तो इसके उलट वैज्ञानिक मुक्ति को मानता हूँ जहाँ सत्य को जान लिया गया है सृष्टि भव्य है मेरे दुख केन्द्र में नहीं हैं खैर इसपर अलग लेख लिखा जा सकता है, ऐक वेदान्ती और वैज्ञानिक दोनों उद्देश्य हीन ही होते हैं उन्हें फर्क ही नहीं पडता पृथ्वी पे जीवन रहेगा या नहीं बस कर्तव्य निभा देंगे क्रान्ति नहीं करते फिरेंगे अगर क्रन्ति करना ही है तो खुद को सामाजिक विचारक कह दो ना, अध्यात्म, विज्ञान का नाटक क्यों ??गर्व करो जैसे हो उसपर नकली पहचान क्यों ?? उद्देश्य तो समाज और धर्म का विषय है मेरा रास्ता अलग है विज्ञान का है लेकिन अन्त में ये भी गूंगे के खाने जैसा ही है बस फर्क ये है अध्यात्म में विश्वास ने गूंगा कर दिया विज्ञान में सृष्टि ने जाँच परखकर ।
Comments
Post a Comment