2nd law of thermodynamics by Kapil shrivastava
मेरे विचार
.
.
(1) ऊष्मागतिकी का दूसरा नियम:-
.
बिखराव से ही संसार चलता है। गर्म चीज अपने आप ठंडी हो सकती है, लेकिन ठंडी चीज अपने आप गर्म नहीं होगी। कमरा अपने आप गंदा हो सकता है, लेकिन अपने आप साफ नहीं होगा। इसी प्रकार ब्रह्मांड बिग बैंग में फटकर फैलने लगा और फैलता ही गया; उसे रोकने वाला कोई नहीं है, इसलिए वह फैल ही रहा है। बिग बैंग की अवधारणा में जिस एकलता (Singularity) की कल्पना की जाती है, उसमें आज का ब्रह्मांड एक टूटी और फैली हुई अव्यवस्था जैसा है।
एक गुंथी हुई चीज अपने आप टूट सकती है, जुड़ नहीं सकती; लेकिन टूटना केवल विनाश नहीं है, यह खंडहर के नवनिर्माण का भी आधार बन सकता है। चाय के ठंडा होने पर वायु में जलवाष्प जाती है। बिग बैंग का फटना सृष्टि रचता है। इसलिए अव्यवस्था हमेशा बुरी नहीं होती; वह नवनिर्माण भी करती है।
हर घटना किसी दुर्घटना का नतीजा है। जब क्षुद्रग्रह गिरा और डायनासोर मरे, तब हमारे लिए एक अवसर बनने की संभावना पैदा हुई। एक दिन हम भी मिटेंगे और नवनिर्माण होगा।
इसी नियम के कारण पदार्थ एक से ग्रह और तारे बनने तथा घूमने लगा। यहाँ कुछ हद तक जड़त्व (Newton का प्रथम नियम) के विचार के भी करीब बात आती है—कोई वस्तु बाहरी कारण या बल के बिना अपनी अवस्था में बनी रहना चाहती है। यदि स्थानीय अव्यवस्था को सुधार भी दिया जाए, तो कहीं और उससे बड़ी अव्यवस्था पैदा हो सकती है।
.
.
(2) स्पेस-टाइम महासागर:-
.
स्पेस-टाइम कोई कपड़ा (Fabric) नहीं, बल्कि एक महासागर है, जिसमें सारे objects तैर रहे हैं। Highest mass और Highest speed (c) इस space को बेहद और time को locally थोड़ा कम, पर बेहद density वाला बना देते हैं, जिससे space wrap और time dilation हो जाता है।
Comments
Post a Comment